राजस्थान: डूंगरपुर जिले में शादी में जा रहे धर्मेश यादव, उनकी पत्नी शिल्पा और 11 महीने के बेटे दृश की कार डिवाइडर से टकराकर करीब 10 फीट गहरे पानी से भरे तालाब में गिर गई। कार के दरवाजे लॉक थे और खिड़कियां बंद होने के कारण तीनों अंदर फंस गए। हादसे के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान पास में रहने वाली सुरता परमार (38) तुरंत तालाब में उतर गईं। उनकी 15 वर्षीय बेटी आयुषी भी रस्सी लेकर उनकी मदद करने पहुंची। और दोनों माँ बेटी ने मिलके सबको बाहर निकला।
तीनों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चा जल्दी ठीक हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, धर्मेश और शिल्पा को कई फ्रैक्चर हुए और उनकी सर्जरी की गई। बाद में उन्हें उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। सुरता ने बिना अपनी जान की परवाह किए सिर्फ यह सोचकर मदद की कि एक बच्चे को अपने माता-पिता की जरूरत है। उनकी इस हिम्मत और इंसानियत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।


