सोते माता पिता की बच्ची के हरेस्मन्ट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

एर्नाकुलम नॉर्थ रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर सो रहे माता-पिता के पास बैठी एक छोटी बच्ची को बार-बार “ब्यूटी” कहकर बुलाते हुए देखा गया। बताया गया कि बच्ची के माता-पिता वहीं पास में सो रहे थे।
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के अनुसार, वह आदमी पहले कागज़ के रोल से बच्ची को छू रहा था और उसे अपने साथ बाहर चलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था।
स्थिति को देखकर गवाह ने एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब उस व्यक्ति को पता चला कि उसकी रिकॉर्डिंग हो रही है, तो गवाह @murali.pydi ने उसे कॉलर से पकड़ लिया और स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles