कांस्टेबल पति ने सर्विस रिवाल्वर से बीच सड़क पर पत्नी की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली: कल्याणपुरी पुलिस कांस्टेबल मनीष भाटी (32) ने अपनी पत्नी स्कूल टीचर प्रियंका भाटी (34) की गोली मारकर हत्या की। प्रियंका और मनीष की शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रियंका को परेशान करते थे। पहले पैसों की मांग की गई और बाद में एक SUV की मांग की जाने लगी। आरोप है कि सास पीड़िता की पूरी सैलरी अपने पास रखना चाहती थीं।

विवाद और हिंसा के चलते 2024 में प्रियंका ने क्राइम अगेंस्ट वीमेन सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद वह करीब आठ महीने तक अपने मायके में रहीं। बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता होने पर वह फिर ससुराल लौट आई। लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद और दहेज की मांग शुरू हो गई।

घटना के दिन दोनों स्कूटर से घर से निकले थे। रास्ते में उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद मनीष ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर प्रियंका को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। एक राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना प्रियंका के जन्मदिन का जश्न मनाने के कुछ ही घंटों बाद हुई। पुलिस आरोपी मनीष भाटी की तलाश कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज व परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles