उत्तर प्रदेश के मेरठ में गाजियाबाद की एक 24 वर्षीय युवती को उसके पूर्व प्रेमी मोहम्मद सलमान ने एक होटल में रात भर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। युवती ने सलमान से संबंध तोड़ लिए थे और उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। सोमवार रात आरोपी उसे आबू लेन स्थित होटल ले गया, उसका फोन छीन लिया और कमरे में बंद कर पीटा।
मंगलवार दोपहर युवती किसी तरह भागकर बाजार पहुंची और मदद के लिए चिल्लाई। पीछा कर रहे सलमान ने उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों और राहगीरों ने उसे बचा लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर होटल को सील कर दिया। आरोपी एक पुलिस एनकाउंटर में घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।


