⚠️चेतावनी: हिंसा
असम: पत्नी और दो बच्चों की जान ली, 13 साल की बेटी घायल।
धेमाजी जिले में एक स्कूल शिक्षक फिरोज अली को कथित तौर पर अपने ही परिवार पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार वह गमचुक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक या ट्यूटर के तौर पर काम करता था और उसे करीब 10 हजार रुपये महीने की तनख्वाह मिलती थी। कम तनख्वाह के कारण परिवार लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और आरोपी परिवार का खर्च नहीं उठा पा रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में पत्नी चिनुआरा बेगम (33) और दो बच्चों शकील अली और रिजिका बेगम की जान चली गई। 13 साल की बड़ी बेटी घायल हो गई और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


