4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर पटरियों पर फेंका: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी की मौत

गुजरात: वसाड शहर में, आरोपी सुरेश परमार ने 4 वर्षीय बच्ची को अगवा कर, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की। स्टेशन के CCTV फुटेज में आरोपी परमार को रात के समय वसद रेलवे स्टेशन के अंदर आते हुए देखा गया। बच्ची टिकट बुकिंग विंडो के पास अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। आरोपी ने सोते हुए बच्ची को अगवा कर पटरियों की तरफ ले जाते हुए देखा गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मासूम को रेलवे ट्रैक पर मरने के लिए छोड़ आया। जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

अगली सुबह, बच्ची के माता-पिता जब उठे उन्हें बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने आसपास ढूंढा। जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने ने शिकायत दर्ज कराई। बाद में बच्ची का शव स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला निर्वस्तर और 3 टुकड़ों में मिला।

पुलिस ने CCTV सबूतों के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन पुलिस गाड़ी में ले जाते समय उसने चाकू से अधिकारियों पर हमला किया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली आरोपी पर चलाई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles