16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता 38 साल के पिता ने 3 साल तक दुष्कर्म कर दो बार गर्भावती किया।
छत्तीसगढ़: रायपुर में पीड़िता के माता-पिता झगड़े के बाद अलग रह रहे थे। 2023 में पिता पीड़िता को एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहाँ उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म शुरू किया। जब पहली बार वह गर्भवती हो गई तब उसने अपनी बुआ को बताया तो पिता और बुआ ने मिलकर उसे गर्भपात की दवा जबरदस्ती खिला दी।
दुष्कर्म जारी रहा और 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस बार आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनवाए, आधार कार्ड्सव बनवाके लड़की को बालिग और शादीशुदा दिखाया। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने सर्जरी से एक बेटे को जन्म दिया। आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर नवजात बच्चे को करीब 1.5 लाख रुपये में बेच दिया।
आखिर में पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने पोक्सो और अन्य एक्ट के तहत पिता, बुआ, रोहित कुमार राय, योगिता राय, अस्पताल सुपरवाइजर साहेब मंडल, वर्षा मंडल, बच्चे को खरीदने वाला और एक और व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।


