यूपी: मेरठ जिले में निशा चौहान (40) की उनके पति प्रदीप चौहान (42) ने घरेलू विवाद के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी। निशा इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थीं और अपना ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। उनकी 18 साल पहले प्रदीप से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति दुबई में काम करता था और 1 साल पहले ही वापिस आया था।
दंपती के बीच 1,170 वर्ग फुट के एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर विवाद हुआ था। निशा चाहती थीं कि प्लॉट उनके नाम पर हो, जबकि प्रदीप इसके लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पीड़िता पर हमला कर दिया ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रदीप ने भी खुद को घायल कर लिया।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं, CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जारी।



