परिवार के साथ शादी में गई 4 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

जौनपुर: धनेजा गांव में 4 वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में गई थी। रविवार रात द्वारपूजा के समय परिवार शादी के तयारियों में व्यस्त था। मां के तैयार होने के समय बच्ची खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। परिवार ने पूरी रात तलाश की लेकिन बच्ची नहीं मिली।

पूरी रात तलाश करने के बाद अगली सुबह बच्ची का खून से लथपथ शव घर से करीब 500-600 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। जांच में खून से सने कपड़े, घटनास्थल से मिला गुटखा पैकेट और अन्य फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आरोपी साहबलाल निषाद को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जाँच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles