पीरियड्स में ‘अछू*त’, तबेले में बिस्तर फेंक कर परोसा खाना

उत्तराखंड: एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को पीरियड्स के दौरान घर से अलग रखा गया और उसे दूर से खाना दिया गया। महिला को खाना और बाकी सामान भी दूर से फेंककर दिया जा रहा है।

2026 में भी पीरियड्स के समय महिलाओं को “अछूत” माना जाता है। पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जैसे इलाकों के कुछ गांवों में आज भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग कमरे या तबेले में रखने की खबरें सामने आती रही हैं। उन्हें अलग बर्तन दिए जाते हैं और किचन में जाने, खाना बनाने या घर के लोगों को छूने से रोका जाता है। ठंड के मौसम में भी कई महिलाओं को इन हालात में रहना पड़ता है।

हमने अक्सर ऐसी बातें सुनी हैं—पीरियड्स में अचार मत छुओ, तुलसी को हाथ मत लगाओ, जानवरों को मत छुओ या पीरियड्स का खून “गंदा खून” होता है।

क्या आपने भी ऐसा कुछ सुना है?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles